छत्तीसगढ़ः होली के बाद प्रदेश में कोरोना का विस्फोट, 3108 नए मामले आए सामने और 28 की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के बाद कोरोना का विस्फोट हो गया है। पिछले 24 घंटे में यानी कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 3108 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 मरीजों की मौत हो गई। वहीं WHO के अधिकारियों ने कोरोना वायरस के नए वेरियंट के बढ़ने की आशंका जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार की देर रात जारी किये गए आंकड़े काफी डराने वाले हैं। वहीं मंगलवार को 987 लोगों को अस्पतालों और होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। नए मामले मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 57 हो गई है।

बता दें कि 30 मार्च से पहले 27 मार्च को भी 3 हजार के पार कोरोना के नए मरीज मिले थे। बता दें कि प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 896 है, जो साल 2020 के 26 सितंबर को सामने आया था। मंगलवार को 3108 कोरोना संक्रमण के नए मामलों में प्रदेश के आठ जिलों में नये संक्रमण की संख्या 100 से अधिक है। वहीं रायपुर और दुर्ग की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। दुर्ग जिले में 769 नये मामले आये। इनको मिलाकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 8165 हो गई है।
इसके अलावा रायपुर में 728 नये मामलों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 5606 हो गई। वहीं राजनांदगांव में 245, बेमेतरा में 200, बिलासपुर में 163, महासमुंद में 119, बालोद में 114 और कोरबा में 108 नये मामले आये हैं।
बीते मंगलवार को प्रदेश के 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से 20 मौतें रायपुर और दुर्ग जिले में ही हुई हैं। रायपुर जिले में 16 मौत हुई है। यह मौतें शहर के डीडी नगर, कोटा, सिलतरा, कृष्णा नगर, बिरगांव, चंगोराभाठा, ईदगाहभाठा, एश्वर्या किंगडम, प्रेमनगर और मोहरेंगा क्षेत्र के मरीजों की हुई है। दुर्ग जिले में चार मौतें केवल भिलाई से हुई हैं। बाकी दो मरीज दुर्ग और बोरवाय के थे।












Click it and Unblock the Notifications