Chhattisgarh: रानी दहरा जलप्रपात में डूबा डिप्टी CM अरुण साव का भांजा, 16 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भतीजे तुषार का शव सोमवार सुबह रानीदहरा जलप्रपात में मिला है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को नहाते समय तुषार तेज बहाव में बह गया था। काफी बचाव प्रयासों के बाद भी घंटों बाद तक उसका पता नहीं चल सका। कबीरधाम के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने शव बरामद होने की पुष्टि की।
इधर सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा कि कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई।घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।
डॉ रमन सिंह ने लिखा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भतीजे तुषार साहू की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने की दुखद खबर मिली, इस हृदय विदारक समाचार से मन अत्यंत दुखी है। महादेव से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

सोमवार को 21 वर्ष के तुषार साहू को बचाने के लिए 16 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंत में शव बरामद हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक तुषार साहू दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर रानीदहरा झरने पर गया था। देर शाम नहाते समय वह अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने शुरू में सोचा कि वह बस पानी का आनंद ले रहा है, लेकिन बाद में उन्हें खतरे का एहसास हुआ।
यह भी पढ़ें UP News: रोज जाती थी बस से दफ्तर, ड्राइवर ने खून से भरनी चाही मांग, फिर...
यह घटना अकेली नहीं है, पिछले साल भी इसी झरने पर तीन युवक डूब गए थे। इस इलाके में पानी का बहाव अचानक बढ़ने के कारण ऐसी कई त्रासदियाँ हो चुकी हैं।बहरहाल बारिश के मौसम में अक्सर युवाओं की टोली मौज मस्ती करने के लिए वॉटरफॉल जाती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रानीदहरा जलप्रपात समेत पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी, सरगुजा संभाग में होगी भारी बारिश












Click it and Unblock the Notifications