दुर्ग संभाग पर क्यों फोकस कर रही हैं बीजेपी-कांग्रेस? 30 को एक ही जिले में हुंकार भरेंगे मोदी और प्रियंका
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में 30 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी दौरे पर रहेंगे। दोनों दिग्गज नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होंगे।
जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी दोनों ही दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे अपनी-अपनी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने के लिए अपील करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठकों के माध्यम से ही यह योजना बनाई जा रही है कि उनकी जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा से अधिक भीड़ कैसे इकट्ठा की जाए।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि 30 अक्टूबर को नामांकन करने के बाद से चुनाव अपने असली रंग में आ जाएगा। पीएम मोदी यहां आकर न सिर्फ बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे। बल्कि अपने उम्मीदवार में जोश भरने के लिए जीत की हुंकार भरेंगे। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले की 6 विधानसभा के साथ ही संभाग के प्रत्याशी भी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पाटन विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेश बघेल दुर्ग में 30 अक्टूबर को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी भी दुर्ग आ रही है। प्रियंका की मौजूदगी में जिले के सभी 6 कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भरेंगे।
भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र भरने दुर्गा पहुंचेंगे। इससे पहले वो छत्तीसगढ़ के 8 प्रमुख जिलों का दौरा करेंगे और वहां के उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जानकारी अनुसार भूपेश बघेल 25 अक्टूबर को बेमेतरा और बालोद, 26 अक्टूबर को बलौदाबाजार रायपुर और 27 अक्टूबर को सरगुजा और रायगढ़ जाएंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को दुर्ग में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उसके बाद बिलासपुर पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications