बिलासपुर में BJP ने मौजूदा विधायकों और पूर्व मंत्रियों को दिया टिकट, बेलतरा सीट पर जाने कहां फंसा सियासी पेंच
छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होते ही हाईप्रोफाइल बिलासपुर जिले में भी राजनीतिक गर्माहट अब तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा बेलतरा छोड़ अविभाजित बिलासपुर की सभी 8 सीटों पर अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। बेलतरा सीट में अभी भी कांटा फंसा हुआ नजर आ रहा है।
सबसे हाईप्रोफाइल सीट बिलासपुर में हारे हुए बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर पार्टी ने एकबार फिर दाँव खेला है। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बेलतरा से भाजपा के सिटिंग विधायक रजनीश सिंह पर पार्टी में गतिरोध है। लिहाजा बेलतरा में बीजेपी का मामला फंसा हुआ है।

क्षेत्रीय जनता अनुसार बेलतरा में नवोदित भाजपा नेता प्रवीण झा की उम्मीदवारी भी तगड़ी मानी जा रही है और युवा भाजपा नेता सुशांत सिंह भी एक अच्छे दावेदार माने जा रहे हैं।
भाजपा के दूसरी सूची में बिलासपुर जिले से बिलासपुर कोटा,बिल्हा,मस्तूरी,तखतपुर से प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दिया गया है। वहीं सीमावर्ती जिला मुंगेली से मुंगेली और लोरमी दोनों सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। लोरमी सीट से इसबार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मौका दिया गया है।
आपको बता दें कि अविभाजित बिलासपुर जिले से सभी मौजूदा बीजेपी विधायक पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले,मस्तूरी से डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी,बिल्हा से धरमलाल कौशिक,इन सभी बीजेपी विधायकों पर बीजेपी ने फिर से दाँव खेला है। लेकिन बेलतरा में मामला अभी भी फंसा हुआ है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान भी जल्द सम्भव है। सम्भवतः पितृपक्ष के बाद कांग्रेस अपना सभी सीटों पर एक साथ पत्ता खोलेगी।
संवाद सूत्र: विशाल कुमार, बिलासपुर/ छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications