CG: डिप्टी सीएम अरूण साव ने दिखाया आत्मविश्वास, जनता के विश्वास से हासिल होगा 400 पार का लक्ष्य
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को महासमुंद में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाकर विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले विश्व के लोकप्रिय जननायक, मां भारती के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का शंखनाद हो चुका है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हुए जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर साबित कर दिया है देश और प्रदेश का विकास, भाजपा की सरकार के कार्यकाल में ही साकार होगा। अरुण साव ने कहा कि मोदी जी की दी हुई गारंटी वाली महत्वपूर्ण वायदों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने महज 100 दिन के भीतर पूरा करके दिखाते हुए बता दिया है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वही करती है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने 100 दिन के भीतर किसानों को 3100 रुपये की दर से धान खरीदी की। अंतर की राशि प्रदेश के सभी किसानों को एकमुश्त प्रदान किया है| 3716 करोड़ रुपये 2 साल का पिछला बकाया बोनस, 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह देने कि शुरुआत हो चुकी है। हमारे धर्म संस्कृति और गौरव के प्रतीक भगवान श्रीराम जी की 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राणप्रतिष्ठा समारोह को कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने ठुकराकर साबित कर दिया है| उन्होंने राष्ट्रधर्म का अपमान किया है। देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि जो राम का नही वो देश में किसी काम का नही है। पूरे देश की जनता का विश्वास और जनसमर्थन मोदी जी के साथ है और लोकसभा में भाजपा इस बार 400 पार के लक्ष्य को अवश्य ही कार्यकर्ताओ के दम पर हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया, भाजपा के पक्ष में कितने के इलेक्टोरल बॉन्ड हुए जारी












Click it and Unblock the Notifications