CG: डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोरमी में किया तूफानी जनसंपर्क, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल
Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार सुबह से देर रात तक बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों में भाजपा के पक्ष में तूफानी चुनाव प्रचार किया। साव ने जनसभा में कहा कि, लोरमी में डबल इंजन की सरकार बनानी है। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। आपने मुझे विधायक चुनकर उपमुख्यमंत्री बनाया है। अब तोखन साहू को सांसद बनाना है।

अरुण साव ने कहा कि तोखन जी आपके क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को आप पहचानते नहीं है। अपनी पीड़ा बताने के लिए उसे खोजना पड़ेगा। मिलने के लिए भिलाई जाना पड़ेगा। भाजपा को जिताएंगे तो तोखन साहू जी आपके गांव में ही मिल जाएंगे। चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कहीं दिखाई नहीं देंगे।
साव ने प्रचार के दौरान गांव की महिलाओं से महतारी वंदन योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने कहा कि, साय सरकार ने समय पर दो किस्त दी है। किसानों ने बताया कि दो साल का बकाया बोनस और धान का 3100 रुपए एकमुश्त मिला है।साव ने कहा कि, आप तोखन साहू को जिताएंगे तो उसका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की अधिकतर गारंटी साय सरकार ने पूरी की है। 18 लाख आवास की स्वीकृति हो गई है। चुनाव के बाद आवास बनना शुरू हो जाएगा। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। 3100 में 21 क्विंटल धान खरीदी की। कोरोना काल में फ्री में टीका लगाया।
साव ने बताया कि, चुनाव में लोग बोलते हैं कि, हमला का मिलहि वोट डाले ले। श्री साव ने कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन सुभाष चंद्र बोस और भगतसिंह ने शहादत दी है। किसी के एकलौते बेटे ने देश की खातिर कुर्बानी दी, अगर उन्होंने और उनके माता पिता बोलते की हमें क्या मिलेगा, तो आज देश आजाद नहीं होता। इसी तरह आज सपनों का भारत बनाने का समय है, और यही सही समय है। पीएम मोदी जी विकसित और सपनों का भारत बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications