CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी वट सावित्री व्रत पर्व की शुभकामनाएं, एक्स पर लिखा यह संदेश
Vat Savitri: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सनातन धर्मावलंबियो, महिलाओं को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना शुभकामना संदेश जारी किया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि सुख-समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक वट सावित्री व्रत की समस्त माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

ज्ञात हो कि हिंदू पंचांग के मुताबिक वट सावित्री का व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन विवहिता महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती है। कई स्थानों में इस पर्व को बड़मावस का त्योहार भी कहा जाता है। महिलाएं इस दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ का पूजन करके पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगती है।
हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता निवास करते हैं। इस व्रत को करके महिलाएं तीनों देवों से अपने पति की दीर्घायु का वरदान मांगती है। आज की दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि जयंती पर्व भी मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने शनि जयंती की शुभकामनाएं, कहा- शनि देव की कृपा हम सभी पर बनी रहे












Click it and Unblock the Notifications