CG: सीएम विष्णुदेव साय ने शनि जयंती की शुभकामनाएं, कहा- शनि देव की कृपा हम सभी पर बनी रहे
Shani Jayanti: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सनातन धर्मावलंबियों को शनि जयंती पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना शुभकामना संदेश जारी किया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने शनिदेव की स्तुति मंत्र " ॐ शं शनैश्चराय नमः " के आगे लिखा कि भगवान श्री शनि देव जी की जयंती के अवसर पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। शनि देव की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

ज्ञात हो कि हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि जयंती के नाम से मनाया जाता है। इस पवित्र दिन शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनि देव कर्म फल दाता हैं।
शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शास्त्रों में शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि मिलती है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, शिन भगवान सूर्य के पुत्र हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई












Click it and Unblock the Notifications