CG: कवासी लखमा की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी

Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के हिंसात्मक बयानों को लेकर शिकायत दर्ज की।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,विधायक मोतीलाल साहू,निर्वाचन समिति प्रमुख विजय शंकर मिश्रा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,निर्वाचन समिति सह संयोजक मोहन पवार शामिल रहे।

cg news

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष कहा कि बस्तर, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रत्यासी कवासी लखमा के द्वारा गोंडी बोली में लोगों को वोट अपील.दौरान कवासी लखमा ने कहा कवासी लखमा जिडीतोर, नरेंद्र मोदी ढोलतोर अर्थात " कवासी लखमा जीतेगा' नरेंद्र मोदी मरेगा '' माननीय प्रधानमंत्री के लिए अनुचित भाषा उपयोग किये जाने तथा छत्तीसगढ़ के कुटरू, बीजापुर में दिनांक 9 अप्रैल को कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा द्वारा विवादित बयान दिया गया है।

उनके द्वारा कुटरू में चुनावी सभा के दौरान तोंगपाल टिन अयस्क की उपलब्धता का जिक्र करते हुए टिन खदान से पुलिस को तीर धनुष से मारने की बात कह कर स्थानीय जनता को पुलिस एवं शासन के विरुद्ध भड़काया जा रहा है । कवासी लखमा के द्वारा कहा गया कि, "कल से पुलिस वाले बोल रहे थे कि नाप रहे हैं "हमारा गाँव वाले, हम बोले तीर धनुष लेकर जाओ मारो साले, हमारा जंगल नहीं बचेगा तो तुम लोग बचोगे, बचोगे नहीं बचोगे". " इस प्रकार कवासी लखमा के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता एवं ग्रामवासियों को पुलिस को उनके कार्य रोकने हेतु तीर धनुष से मारकर हिंसा करने हेतु भड़काया गया है I इस दौरान मौके पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंड़ावी एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे जिन्होंने ताली बजाकर कवासी लखमा के इस भड़काऊ बयान का समर्थन किया।

भाजपा ने कहा कि कवासी लखमा द्वारा लोक सभा चुनाव के दौरान इसी प्रकार भड़काऊ एवं विवादित बयान देकर तथा अन्य प्रकार से निरंतर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है I उनके विरुद्ध बार-बार शिकायत के बावजूद भी कोई सार्थक कार्यवाही नही हो पाई है I पूर्व में भी कवासी लखमा के द्वारा धार्मिक आयोजन के दौरान खुले-आम पैसा बाँटने तथा शराब पी-कर वोट देने के बयान जैसे अनेको अवैधनिक कार्य कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है I इस स्थिति में कवासी लखमा , उपस्थित बीजापुर के विधायक विक्रम मंड़ावी तथा कांग्रेस के अन्य पधादिकारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना और कवासी लखमा को चुनाव प्रचार करने से रोक लगाया जाना आवश्यक है I

यह भी पढ़ें CG: कुम्हारी हादसे प्रभावितों के परिजनों को मिलेगी हर संभव सहायता, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया वादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+