छत्तीसगढ़ के दिग्गज BJP नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा, कहा- नवीन बाबू की विदाई तय है
Puri Loksabha: छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने ओड़िशा में मोर्चा संभाल लिया है। ज्ञात हो कि ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और सीनियर विधायक, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने ओड़िशा की सबसे चर्चित सीटों में से एक पुरी लोकसभा में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा संगठन ने उन्हें पुरी विधानसभा सीट प्रचार प्रसार का जिम्मा सौपा है।
यह भी जानना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी ने पुरी लोकसभा सीट से लोकप्रिय नेता संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से विधायक जयंत कुमार सारंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। लिहाजा इसे ओडिशा की सबसे चर्चित सीट माना जा रहा है। गौरतलब है कि मूणत ने रायपुर लोकसभा सीट पर बतौर क्लस्टर प्रभारी भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया था।

भाजपा की जीत का किया दावा,कहा- ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार
अपने चुनावी दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई नेता ओड़िशा,झारखंड,बिहार,हरियाणा समेत सभी चुनावी राज्यों में तैनात हैं। मुझे पार्टी ने पुरी विधानसभा सीट पर जिम्मेदारी सौंपी है। मूणत ने कहा कि पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि हैं। इस पवित्र भूमि में रहने वाले लोग रामभक्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुरी की जनता ने तय कर लिया है कि जो अयोध्या में भगवान राम को लाये हैं, उन्हें ही देश और राज्य की बागडोर सौंपनी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पुरी विधानसभा सीट के कोने- कोने तक जा रहा हूं, यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आमजनों के मन में हमारी प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। लोगो ने तय कर लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िसा में भाजपा की सरकार बनेगी।
मूणत बोले, जनता ने नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है
मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ओडिशा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं, जिससे ओड़िशा के साथ ही आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है, जबकि बीजद के 25 साल के शासन में मुख्यमंत्री पटनायक ने ओड़िशा को 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पुरी में भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से जीतेगी। ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे।
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह
मूणत ने कहा कि पुरी में भाजपा के विपक्षी दलों ने अभी से हार स्वीकार कर ली है। बीजेडी के खेमे में निराशा का माहौल है,तो वहीं कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार करके भाजपा की जीत पहले ही तय कर दी है। राजेश मूणत ने बताया कि ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। आगामी 20 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 20 मई (सोमवार) को पुरी में रोड शो करेंगे,इसको लेकर आमजनों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications