IND vs PAK: रायपुर में भारत की जीत पर जश्न, सड़कों पर निकले लोग, जयस्तंभ चौक पर हुई जमकर आतिशबाजी, VIDEO
ICC Champions Trophy 2025: भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की इस शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जश्न का माहौल बन गया। शहर भर में आतिशबाजी की गई और लोग भारत की जीत का उत्सव मनाने सड़कों पर उतर आए।
भारत-पाकिस्तान के मैच की रोमांचक खुमारी में रायपुर के मॉल्स, रेस्टोरेंट्स, कैफे और क्लब्स में बड़ी स्क्रीन पर मैच की विशेष स्क्रीनिंग की गई। यहां टिकट की कीमत 450 से 900 रुपये तक रखी गई थी। मॉल्स में लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए।

वहीं, रायपुर के सुभाष स्टेडियम में भी बड़ी स्क्रीन पर मैच की स्क्रीनिंग की गई, और पुराने बस्ती की छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल भवन में भी बड़े स्क्रीन पर मैच देखा गया। यहां हर चौके-छक्के के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गए। रायपुर शहर का दिल कहे जाने वाले जय स्तंभ चौक में लोगों की भीड़ जम्मा हो गई।
भारत की शानदार जीत की हाइलाइट्स
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का हिसाब चुकता किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विराट कोहली की शानदार पारी, कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन
विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 14,000 रन पूरे किए। कोहली ने 111 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को डेथ ओवर्स में रोक दिया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान की हार के कारण
1. धीमी बल्लेबाजी: पाकिस्तान ने मिडिल ओवर्स में बेहद धीमे रन बनाए।
2. स्पिनर्स की कमी: पाकिस्तान ने सिर्फ एक स्पिनर अबरार अहमद को मौका दिया, जिनकी गेंदबाजी से टीम को मदद नहीं मिली।
यह भी पढ़ें Chief Justice of India संजीव खन्ना ने थामा क्रिकेट बैट, लगाया जोरदार शॉट, देखिये VIDEO
भारत की प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11:
मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।











Click it and Unblock the Notifications