छत्तीसगढ़ दोनों उपमुख्यमंत्री पहुंचे ओड़िशा, भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेताओं ने गुरुवार को ओडिशा से अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इसमें मुख्य रुप से दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने शामिल थे।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभलपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बेहतर विकल्प ओडिशा के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले 25 वर्षों से ओडिशा का शोषण किया गया है। उसके विदाई का ओडिसा की जनता ने मन बना लिया है। ओडिसा की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है।

cg news jpg

वहीं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मयूरभंज में कहा कि ओडिशा की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी है। क्योंकि नवीन पटनायक सरकार का रवैया ओडिशा के विकास के लिए निष्क्रिय है। पटनायक सरकार केवल सत्ता को अपना उद्देश्य मानती है सेवा को नहीं। भाजपा इस बार लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में प्रचंड विजय दर्ज करेगी।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांटाभांजी लोकसभा क्षेत्र में चुनावी मंच से कहा कि पटनायक सरकार ने पिछले ढाई दशकों से प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर ओडिशा को शोषित बनाकर रखा है। लेकिन अब ओडिशा की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है और इसीलिए भाजपा को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के दिग्गज BJP नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा, कहा- नवीन बाबू की विदाई तय है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+