दशहरा के बहाने बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना,CM भूपेश बघेल ने दिया यह जवाब
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच दशहरा के मौके पर भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा में युद्ध छिड़ गया है।

दरअसल भाजपा द्वारा पोस्ट की गई एक पोस्ट में सीएम भूपेश बघेल पर एक कार्टून बनाया गया है। इस कार्टून में 10 मुद्दों को रावण की शक्ल देते हुए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है कि आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है। जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले "छोटा आदमी", "कुत्ता", "बिल्ली" और न जाने क्या क्या कहा है..मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता.
वही भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर उपयोग करते हुए रावण जलाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो में छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, गोबर घोटाला, कोयला घोटाला समेत कानून व्यवस्था का ज़िक्र किया है। भाजपा की इन्ही पोस्ट के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications