छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों के छापे पर बोली कांग्रेस, ईडी मोर्चा बना भाजपा का अनुषांगिक संगठन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ईडी और आयकर विभाग के छापों को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है।

sushil anand shukla

शुक्ला ने आगे कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है, तो ईडी की छापेमारी करवा रही है। आज तक छत्तीसगढ़ में ईडी ने जितनी भी कार्यवाहियां की हैं, ईडी ने केवल काल्पनिक आंकड़े जारी किये हैं।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी के द्वारा कुछ राइस मिलर्स और व्यापारियों पर छापा मारा गया है, ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में कभी कांग्रेस नेताओं पर, कभी ट्रांसपोर्टर पर, कभी अधिकारियों पर और अब राइस मिलर एवं व्यापारियों पर छापे की कार्यवाही के द्वारा छत्तीसगढ़ में भय और भ्रम का माहौल बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ईडी की कार्यवाही हमेशा से सवालो के घेरे में रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुये कहा था कि- "ईडी अपने कामकाज में पारदर्शी और निष्पक्ष रहें, प्रतिशोधी ना बने" सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ईडी के खिलाफ दी गई लगातार टिप्पणियों से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अपडेट, दूसरे चरण के लिए दूसरे दिन 59 नामांकन पत्र हुए दाखिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+