Bijapur: रक्षाबंधन मनाने गया था पुलिस जवान, नक्सलियों ने की हत्या
BASTAR: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन मातम फैला दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ छुट्टी लेकर रक्षाबंधन मनाने आये पुलिस कर्मी की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है।

यह पुलिस जवान बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में सहायक आरक्षक के रूप में कार्यरत था,जिसका नाम बुधराम अवलम बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को रक्षाबंधन के दिन बुधराम अपने भतीजे को छोड़ने मोटरसाइकिल से गंगालूर के डुवालीपारा पहुंचा हुआ था। उसी वक़्त कुछ नक्सलियों ने उनका अपहरण करके हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी मीडिया टीम में किया विस्तार, जारी की गई प्रवक्ताओं की नई सूची












Click it and Unblock the Notifications