Bijapur News: नक्सल हमले में प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद, सीएम भूपेश ने जताया शोक
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सीएएफ विजय यादव परपर हमला कर दिया। इस हमले में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए हैं।

Bijapur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर श्री विजय यादव की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
ज्ञात हो कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने सीएएफ के एक जवान पर हमला कर दिया। इस हमले में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए हैं। शहीद जवान पर हमला उस समय हुआ ,जब वह तीमेनार कैंप से सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए निकले थे। बीजापुर के मिरतुर थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने एटेपाल कैंप से एक किलोमीटर की दूरी पर टेकरी में आइईडी विस्फोट किया,जिसमे एक शहीद हो गए। जवान शहीद उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी था।ज्ञात हो कि कि जवान शहीद के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ ऑनर दिया गया ।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया सम्मान, CM भूपेश का जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications