बीजापुर: माओवादियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने किया आइईडी को निष्क्रिय
छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के आइईडी बम को निष्क्रिय कर दिया है ।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार माओवदियों के खिलाफ पुलिस और
बीजापुर,12 अगस्त। छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के आइईडी बम को निष्क्रिय कर दिया है ।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार माओवदियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन चला रहे हैं। इस कड़ी में घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ 196 घाटी और थाना कोतवाली की पुलिस एरिया सर्चिंग पर निकली थी। बीजापुर के महादेव घाटी के नीचे पगडंडी मार्ग पर नाला पार पहुंचने के स्थान माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए 2 किलो का प्रेशर आइईडी प्लांट किया गया था। जिसे सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी के जवानों ने बरामद किया है।
इसके बाद BDS की टीम मौके पर ही सुरक्षित तरीके से आइईडी को डीफ्यूज़ करके नक्सलियों के मंसूबे नाकाम कर दिए । ज्ञात हो कि जिले के पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का वन्य इलाकों में एरिया डोमिनेशन चलता है। जवानों की तरफ से जंगलों में पगडंडियों पर सर्चिंग करते हैं।
बस्तर के कई इलाकों में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी सर्चिंग बढ़ा रखी है। इस दौरान जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उन्हें तलाश रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसके अलावा नक्सली उत्पात की आशंका के चलते रेलवे भी अलर्ट मोड़ पर चल रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: बेजुबान के साथ क्रूरता की सारी हदें पार, पुलिस ने किया 5 को गिरफ्तार, 7 फरार












Click it and Unblock the Notifications