छत्तीसगढ़ में विमान सुविधाओं का होगा विस्तार, CM साय की विशेष पहल पर मिली यह सौगात

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में विमान सुविधाओं के विकास व विस्तार की प्रक्रिया में बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली एवं कोलकाता तथा जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली सेक्टर में 70 सीटर विमान द्वारा नियमित कमर्शियल विमान सेवा संचालन हेतु राज्य शासन व विमान सेवा प्रदाता अलायंस एयर कम्पनी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। एम.ओ.यू. के अनुसार यह तीनों फ्लाईट मार्च माह के अंतिम सप्ताह से नियमित रूप से शुरू होंगी।

cg news jpg

एमओयू में विमान सेवा के उड़ानों में यात्रियों की अनुपलब्धता होने पर कॉस्ट रेवेन्यू मॉडल के आधार पर उड़ान लागत के घाटे की भरपाई हेतु राज्य शासन द्वारा विमान कंपनी को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मार्च 2024 को अलायंस एयर कम्पनी की ''दिल्ली- बिलासपुर- दिल्ली'', ''कोलकाता- बिलासपुर- कोलकाता'' हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। 12 मार्च को ही अलायंस एयर कम्पनी द्वारा ''दिल्ली- जबलपुर- जगदलपुर- जबलपुर- दिल्ली'' विमान सेवा की उड़ान का उद्घाटन किया गया था। अलायंस एयर कंपनी के समर शेड्यूल के अनुसार ये तीनों विमान सेवाएं मार्च के अंतिम सप्ताह से नियमित हो जायेंगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में अपराध के खिलाफ होगा टेक्नालाजी का इस्तेमाल, सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किये दो एपs

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+