छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव, टी एस सिंहदेव बने उप मुख्यमंत्री

T S Singhdeo: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव को राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई है।2018 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएस सिंहदेव मुख्यमत्री पद के अहम दावेदार में शामिल थे,हालांकि आलाकमान ने भूपेश बघेल पर भरोसा जताया था।

ts singhdeo Deputy Chief Minister chhattisgarh

ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात पर छत्तीसगढ़ के टीएस सिंह देव ने कहा था कि, सर्वेक्षणों और मीडिया रिपोर्टों से हमें बहुत सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है।

हमने जो भी किया है, हम उस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री पद चेहरा बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे कहा की टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत फायदा मिलेगा।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को यह यकीन है कि छत्तीसगढ़ की जनता खड़गे जी और राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस को भारी बहुमत से दोबारा जिताएंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बनाये गए टीएस सिंहदेव, CM भूपेश बघेल ने कहा- हैं तैयार हम

इधर टीएस सिंहदेव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है और में चुनाव छत्तीसगढ़ होने तक इस सीमित समय के अंदर अधूरे काम को पूरा करना है।

सिंहदेव छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहा हूं। मैं राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपना काम करता रहा हूं, कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम करता रहूंगा, मुझे खुशी है कि इस नई जिम्मेदारी के लिए आलाकमान ने मेरे बारे में सोचा।

यह भी पढ़ें CG News: सिंहदेव ने किया इशारा,CM भूपेश के चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस चुनाव,खुद के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+