Chattisgarh: भूपेश बघेल ने लॉन्च की JIO ट्रू 5 G सेवा, बोले- कई क्षेत्रों में खुलेंगे विकास के नए अवसर
भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिओ ट्रू 5जी सेवा शुरू करते हुए बड़ी खुशी हो रही है।

Chattisgarh Bhupesh Baghel launched JIO True 5G: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में जियो ट्रू 5 जी सेवा की लॉन्च की। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मोबाईल की 5जी तकनीक से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे। जियो ट्रू 5 जी की सेवा रायपुर, दुर्ग और भिलाई में शूरू हुई है।
भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिओ ट्रू 5जी सेवा शुरू करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। 5जी सेवा लॉन्च होने से ई-गवर्नेस, कृषि, उर्जा, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, लोक आधारित टूरिज्म, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, आईटी और एसएमई कारोबार जैसे क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है, टेक्नोलॉजी से जो दूर रहता है वह पिछड़ जाता है। कोरोना काल में सभी ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया। उस समय हम सभी ने ऑनलाइन मीटिंग की। सभी समीक्षाएं ऑनलाइन हुईं, बच्चों ने पढ़ाई ऑनलाइन की, ये सभी बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के कारण ही संभव हुआ।
Recommended Video

हम सभी आज इंटरनेट का प्रयोग करते हैं और इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आधुनिक युग के युवा बहुत फास्ट है जो तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं, बढ़ती हुई एवं बदलती हुई टेक्नोलॉजी से हम सबको जुड़ना चाहिए। मोबाईल क्षेत्र 5जी के उपयोग से मरीजों को गोल्डन पीरियड में बहुत मदद मिलेगी। कृषि, स्वास्थ्य , शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में 5G का बहुत उपयोगी होगी। कार्यक्रम में विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- खैरागढ़ में पतंग उड़ाते नजर आए सीएम भूपेश, साहू समाज को बताया, प्रदेश का सबसे बड़ा संगठित समाज












Click it and Unblock the Notifications