भूपेश बघेल ,राहुल गांधी पर डॉ. रमन सिंह का हमला, पूछी फूड पार्क पर दावे की सच्चाई

रायपुर, 26 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा नेताओं के निशाने पर है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषण को लेकर सोशल मीडिया भाजपा नेताओं से जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

bhupesh

दरअसल अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ का ज़िक्र करते हुए कहा कि पहले मै छत्तीसगढ़ गया था , वहां हर जिले में एक फूडपार्क बनाया गया है। जो सपना मैंने अमेठी के लिए देखा था,उसे छत्तीसगढ़ में पूरा कर दिया गया है। राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान अपना माल सीधे फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बेचता है,जहां उसको सही दाम मिलता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी से तारीफ मिलने पर ख़ुशी जताई और राहुल गांधी के भाषण का वीडियो ट्वीटर पर डालते हुए लिखा कि हौसला बढ़ता है जब आप जनता के सपनों को और अपने नेता के संकल्पों को एक साथ पूरा करे। आज राहुल जी ने अमेठी में छत्तीसगढ़ की जनता की सरकार की सराहना की है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीटर में लिखा कि राहुल गांधी जरा यह बताएं कि छत्तीसगढ़ में कितने जिले है और कौन-कौन से जिले में फूड प्रोसेसिंग की स्थापना हो गई है? कहां-कहां किसान टमाटर लेकर जा रहे है और जेब में पैसा लेकर आ रहे है?
ऐसा तथ्य रहित भाषण देश में सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी ही दे सकते है।


वही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अमेठी में कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी राहुल गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ में हर जिले में फ़ूड पार्क होने का दावा करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि गनीमत है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने गांव गांव में फूड पार्क बना दिया है। वे यह भी कह सकते थे कि हर खेत में फूड पार्क बना दिया है या बना देंगे। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है- उसे मेरी चुनौती है,छत्तीसगढ़ के हर जिले में कहां हैं फ़ूड पार्क? मुझे एक भी ऐसे किसान से मिलवा दीजिये,जिसके टमाटर कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाये फ़ूड पार्क में बिके हों।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अब तक यह माना जाता था कि राजनीति में गप्पें हांकने में राहुल का कोई जवाब नहीं है लेकिन अब कांग्रेस में झूठ बोलने के मामले में राहुल नम्बर दो पर आ गए हैं। उनके प्रिय शिष्य और कांग्रेस के कमाऊ पूत भूपेश बघेल के झूठ का असर ऐसा पड़ा कि वे अमेठी में भूपेश की झुठलीला के भाट बन बैठे। वे भूपेश बघेल के क्षण प्रतिक्षण बोले जाने वाले झूठ को सच समझ कर उनकी विरुदावलि गाते समय यह भी भूल गए कि छत्तीसगढ़ की आंखें बंद नहीं हैं। यहां के लोगों को दिखाई देता है। वे देख रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कितने फ़ूड पार्क भूपेश बघेल ने उगा दिए हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि यहां के लोग सुन सकते हैं कि भूपेश बघेल के झूठ से छत्तीसगढ़ सरकार मजाक बनकर रह गई है। भूपेश बघेल ने सरकार को सर्कस में बदल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर टिकी भूपेश बघेल की सत्ता की चपेट में उनके खुद के आका राहुल भी आ गए हैं। गजब है कि भूपेश छत्तीसगढ़ की जनता के साथ-साथ अपने गुरुदेव को भी धोखे में रखे हैं। राहुल गांधी के इस गुरुघंटाल शिष्य के झूठ के मॉडल के कारण पूरे देश में छत्तीसगढ़ की बदनामी हो रही है। बेशर्मी की हद देखिये कि अपने राष्ट्रीय नेता को उपहास का विषय बनवाकर भूपेश बघेल ट्विटर पर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं।

यह भी पढ़े पहले गोबर से बनाई खाद ,अब गौमूत्र से कीटनाशक बनाएगी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+