CG Election: छत्तीसगढ़ के तीन मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी वोटिंग, मतदाताओं की संख्या जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। तो वही भरतपुर सोनहत के तीन मतदान केंद्रों में 100 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। भरतपुर सोनहत मतदान केंद्र शेराडांड, कांटो और रवला पोलिंग बूथ का है। इन तीनों जगह बनाए गए मतदान केंद्र में हर साल 100 फ़ीसदी मतदान होता है।

छत्तीसगढ़ भरतपुर सोनहत विधानसभा में 3 मतदान केंद्र शेराडांड कांटो रवला छत्तीसगढ़ के सबसे छोटे मतदान केंद्र है। शेराडांड में पांच मतदाता है तो कांटो में 12 और रेवला में 23 वोटर है। शेराडांड में वर्ष 2008 में पहली बार पोलिंग बूथ बनाया गया था। उस दौरान यहां एक झोपड़ी में मतदान केंद्र बनाया गया था। लेकिन उस दौरान भी 100 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी।

Bharatpur Sonhat Assembly

2023 में देवगुड़ी यानी कुल देवता के मंदिर में मतदान केंद्र बनाया गया। शेराडांड़ में साल 2008 में एक झोपड़ी में मतदान केंद्र बनाया गया। लेकिन अब साल 2023 में आदिवासियों के कुल देवता का मंदिर यानी देवगुड़ी में पोलिंग बूथ बनाया गया है।

शेराडांड में 2 महिलाएं और 3 पुरुष है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने गांव में सड़क, पुल पुलिया ना होने के लेकर नाराजगी जताई थी।

ग्रामीणों का कहना था कि हर साल 100% वोट करते हैं लेकिन इसका फायदा उन्हें कभी नहीं मिला। ग्रामीणों में नाराजगी भले ही हो लेकिन ग्रामीण अपना वोट जरुर डालते हैं।

इन 3 मतदान केंद्रों में चुनाव करवाना भी आसान काम नहीं है। यहां पहुंचने के लिए मतदान दलों को मुड़की नदी पार करने के बाद 5 किलोमीटर जंगल पार करना होता है‌। उसके बाद मतदान दल गांव पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+