अमेरिका से PhD करने वाले छात्र पीयूष के मुरीद हुए सीएम भूपेश, कहा, ऐसे बच्चों से मिलकर अच्छा लगता है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दो ऐसे बच्चों से मुलाकात की। जिसमें 14 वर्षीय पीयूष ने अमेरिका से पीएचडी की है वही नीलेंद्र ने सीएम को अपना अविष्कार लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक दिखाया।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के 14 वर्षीय छात्र पीयूष जायसवाल से मिलकर सीएम भूपेश बघेल छात्र के मुरीद हो गए। जब छात्र ने बताया की इस उम्र में वे अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर ली हैं। बेमेतरा के छात्र पीयूष से मुख्यमंत्री ने आज अपने भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम दाढ़ी में विशेष रूप से मुलाकात की और उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री को उसने बताया कि उसकी रूचि एस्ट्रोफिजिक्स में है। वह एलन मस्क को फॉलो करते है और उन्हीं की तरह स्पेस कंपनी बनाना चाहता है। पीयूष ने बताया कि उसने अमेरिकन यूनिवर्सिटी आईजेएसईआर से पीएचडी की है। बचपन से ही उन्हें एस्ट्रोफिजिक्स में रुचि है और वह ग्रेविटी इन्फ्लेशन और टाइम डाइलेशन पर काम कर रहे हैं। उसने दो पुस्तकें भी लिखी हैं जिनके नाम फुलफिल आफ कॉसमॉस और वेलोसिटी मिस्ट्री है। उसके पितापीएल जायसवाल डीएवी स्कूल जाता में प्रिंसिपल हैं।

अल्बर्ट आइंस्टीन सबसे प्रिय वैज्ञानिक
पीयूष ने बताया कि वह एस्ट्रोफिजिक्स में एलोन मस्क की तरह ही काम करना चाहता है। इस क्षेत्र में वह कंपनी बनाना चाहता है साथ ही रिसर्च वर्क भी करना चाहता है। पीयूष ने बताया कि अल्बर्ट आइंस्टीन उसके प्रिय वैज्ञानिक है। पीयूष अभी शकुंतला विद्यालय में पढ़ते है। उसका नासा की ओर से सिंगापुर टूर हुआ, लेकिन कोविड की वजह से नहीं जा पाए। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और कहा कि आपके सपने बहुत बड़े हैं। हम आपको अपने सपनों को पूरा करने में बहुत मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बच्चों से मिलकर बहुत अच्छा लगता है हम आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगे ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर सकें।
Recommended Video

यह भी पढ़ें,, Nawagarh: सीएम भूपेश बोले, राहुल गांधी ने कर्जा माफ करने दिया था 10 दिन का समय, हमने 10 घंटे में कर दिया
थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी को आसान भाषा में समझाया
थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी जैसे कठिन चीज आपको कैसे समझ आती है इसे आसान शब्दों में कैसे बता सकते हैं। इस पर पीयूष ने बताया कि अल्बर्ट आइंस्टीन से एक बार किसी ने पूछा था कि थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी बहुत कठिन है उसे सरल शब्दों में कैसे व्यक्त करें। उन्होंने बताया कि यदि आपको जलती अंगार में बिठा दिया जाए तो आपको लगेगा थोड़ा समय भी बहुत अधिक है। लेकिन यदि आप अच्छा संगीत सुन रहे हैं या किसी अच्छी संगति में है तो वह लंबा समय भी बहुत जल्दी बीत जाएगा,यही आसान भाषा में थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी है।

आत्मानन्द स्कूल के छात्र ने सीएम को दिखाया लाईफाई डिवाइस
विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम नांदघाट में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा 11 वीं के छात्र नीलेंद्र बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने द्वारा बनाया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक डिवाइस भेंट किया। मुख्यमंत्री ने छात्र बंजारे के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
वाईफाई की तुलना में ज्यादा स्पीड होगा लाईफाई
छात्र नीलेंद्र बंजारे ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया लाई-फाई अभी वर्तमान में चल रहे वाई-फाई की तुलना में काफी तेज गति से काम करता है। इसकी स्पीड इतनी है कि 1 सेकंड में 228 जीबी तक डाउनलोड हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टिक जिसका नाम उन्होंने 'थर्ड-आई' रखा है। यह दृष्टिबाधित दिव्यांगो के लिए काफी उपयोगी है। रास्ते में कोई अवरोध आने के पूर्व ही यह स्टिक अलर्ट कर देगा। इसमें लगे सेंसर के द्वारा सामने बाधा आने पर यह वाइब्रेट होने लगेगा इसके साथ ही इसमें लगा अलार्म भी अपने आप ही बजने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications