बांस के Tree Guard को बनाया रोजगार का साधन, बिलासपुर रीपा में ग्रामीण युवा कर रहे हैं नवाचार

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बिलासपुर जिले के युवा को बांस के उपयोगी ट्री गार्ड बनाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं। इससे पेड़-पौधें सुरक्षित रहेंगे है। पौधे लगाने के साथ ही उनको बचाने की व्यवस्था बहुत जरूरी हैं। हर साल बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं। ट्री गार्ड से पेड़-पौधे सुरक्षित तो रहते ही हैं साथ ही पशुओं से पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड उपयोगी है।

BILASPUR RIPA

ट्री गार्ड बनाने के लिए अधिक संख्या में बांस की आवश्यकता होती है जिसकी आपूर्ति बांस की खेती करने वाले किसान करते ही इसका सीधा लाभ युवाओं के साथ बांस के खेती करने वाले किसानों को मिल रहा है और ये आर्थिक रूप से संपन्न हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा से ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिला है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरामुडा में बांस कारीगरी हेतु इकाई की स्थापना की गई है, जिसका संचालन गांव के श्री मंदराम टेकाम कर रहे है। इस इकाई में ग्रामीण युवा सदस्य भी कार्य कर रहे हैं। इन युवाओं द्वारा ट्री गार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इन्हें वन विभाग बिलासपुर द्वारा 3 लाख रूपये के 6 हजार ट्री गार्ड का ऑर्डर मिला है एवं लगभग 2 हजार ट्री गार्ड युवाओं द्वारा बनाया लिया गया है। इस योजना ने ग्रामीण युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया और साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर हो रहें हैं।

यह भी पढ़ें CG NEWS: योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, मंत्री अनिला भेड़िया ने लिया हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+