बलौदाबाजारः पत्नी को पुजारी ने पहले पीटा और फिर धार हथियार से किया हमला, जलता चूल्हा उसके ऊपर रख दिया
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित साईं मंदिर के पुजारी ने बुधवार की रात को पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। पहले पुजारी दिनभर पत्नी से विवाद और मारपीट करता रहा। इसके बाद रात के वक्त घर पहुंचा और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर उसके ऊपर रख दिया। कमरे से आग निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझायी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपित पुजारी को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

भाटापारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार थाना क्षेत्र के कोटमी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रामनारायण पांडेय पुजारी हैं। वह मंदिर परिसर में ही पीछे की तरफ से बने मकान में अपनी पत्नी मंदाकनी पांडये, दो बच्चे और 17 वर्षीय साले रामायण तिवारी व साली पूजा तिवारी के साथ रहता है। आरोप है कि बुधवार की सुबह से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान रामानारायण पत्नी के साथ मारपीट भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान रामानारायण के हाथ में जो भी आया उसी से पत्नी की पिटाई कर रहा था।
इसके बाद दोपहर को वह घर से चला गया और रात को 9 बजे लौटा तो पत्नी से फिर से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी अधमरी होकर बिस्तर पर गिर गई। इसके बाद आरोपित पुजारी ने किचन में रखे गैस चूल्हे को जलाया और पत्नी मंदाकिनी के ऊपर बार-बार रखने लगा। गैस चूल्हा बार-बार रखने से मंदाकिनी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई।
कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात के दौरान रामनारायण का साला रामायण, साली पूजा और दोनों बच्चे घर में ही थे। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उनके सामने ही आरोपी ने पत्नी को आग लगा दी। महिला मंदाकिनी का भाटापारा के तुमागांव में मायक है।












Click it and Unblock the Notifications