Bachpan Ka Pyar फेम सहदेव की बॉलीवुड में एंट्री, सोशल मीडिया में मचाया था धमाल, ''शबरी के मोहन'' में मिला रोल

Bachpan Ka Pyar छत्तीसढ़ के सहदेव दिरदो का नाम भले लोग भूल जाएं लेकिन लेकिन सहदेव के गाने को लोग आज भी याद रखते हैं। "बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे" गाना गाकर रातों रात सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो को छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश जानता है। सहदेव दिरदो अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहें हैं। सहदेव बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के बचपन का रोल निभाएंगे।

"शबरी के मोहन" में मिला राजपाल के बचपन का रोल

सहदेव की देखभाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी बताते हैं कि सहदेव दिरदो को एक महीने पहले ही बॉलीवुड फ़िल्म "शबरी के मोहन" में काम करने के लिए कॉल आया था। जिसमें उन्हें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के बचपन का रोल निभाने का ऑफर मिला। पिंटू मानिकपुरी ने सहदेव की सहमति से इस फ़िल्म को साइन कर दिया था। इस फिल्म की शुटिंग छ्त्तीसगढ़ में भी की जा रही है।

सुकमा के सहदेव की बॉलीवुड में हुई एंट्री

सुकमा के सहदेव की बॉलीवुड में हुई एंट्री

सहदेव दिरदो अभी बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहें है। सहदेव के करियर की यह चौथी और बॉलीवुड के लिए यह पहली फिल्म होगी। सहदेव के फिल्मी दुनिया में जाने से सुकमा के लोगों में उत्साह है। सहदेव की इस उपलब्धि पर सीएम भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री ने भी उनसे भेंट कर शुभकामनाएँ दी थी। सरकार ने उनके शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था भी की।

बादशाह ने भी बनाया था वीडियो सांग

बादशाह ने भी बनाया था वीडियो सांग

सोशल मीडिया में वायरल ब्वाय सहदेव ने मशहूर रैपर बादशाह के साथ भी गाना बनाया। बादशाह ने उन्हें मुम्बई बुलाया था। "बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' हिट होने के बाद अब सहदेव को बॉलीवुड से ऑफर आना शुरू हो गया है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था।सहदेव ने इसने पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर ब्वॉयज़ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा।

सहदेव ने निभाया अजीत जोगी के बचपन का किरदार

सहदेव ने निभाया अजीत जोगी के बचपन का किरदार

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन संघर्ष पर आधारित पहली फिल्म बनाई गई है। जिसमे अजीत जोगी के बचपन का किरदार सहदेव दिरदो ने निभाया है। इस फिल्म में अजीत जोगी के जीवन से जुड़े उन अनदेखे और अनसुने पहलुओं को दिखाने का प्रयास किया गया है, फिल्म का निर्देशक देवेंद्र जांगड़े ने किया है।इस फिल्म में बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। जल्द ही यह बायोपिक रिलिस होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+