Chhattisgarh: अमित शाह की चुनावी रैली से पूर्व अभूतपूर्व उत्साह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कही यह
Chhattisgarh: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी संसदीय क्षेत्रों में भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की महती जनसभाओं के बाद रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ स्थित राजा फतेहसिंह मैदान पर जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करके शाह भाजपा के पक्ष में हुँकार भरेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह की सभा के बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं की सभाएँ होंगीं। किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं व कार्यक्रमों तथा भाजपा की विचारधारा व रीति-नीति से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में कांग्रेस, जनता कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गजों सहित सामाजिक कार्यकताओं ने भाजपा में प्रवेश करके इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि तीन महीने की अल्प अवधि में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा करके जन-विश्वास अर्जित किया है। किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह की सभा के बाद कांग्रेस का मनोबल पस्त होगा और भाजपा कार्यकर्ता शत-प्रतिशत मतदान तथा 'अबकी बार 4०० पार' के लक्ष्य को हासिल करने उत्साहपूर्वक जुटेंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह की चुनावी सभाएं, बस्तर और बालोद में भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश












Click it and Unblock the Notifications