गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को सराहा, 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लिया संकल्प
Amit Shah In CG: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड रायपुर में आयोजित राष्ट्रपति कलर अवार्ड कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस अवसर पर उन्होने ने छत्तीसगढ़ पुलिस को 'राष्ट्रपति कलर' से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि अमित शाह शनिवार देर रात 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं।
पुलिस जवानो का बढ़ाया हौसला,किया सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि छत्तीसगढ़ पुलिस बल देश के सबसे बहादुर पुलिस बलों में से एक है। 25 साल की अल्प अवधि में ही आपने राष्ट्रपति महोदया का विश्वास जीतकर यह सम्मान प्राप्त किया है। यह आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और जनता के प्रति आपके स्नेह का प्रतीक है।"

राष्ट्रपति कलर के महत्व पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी बल के लिए राष्ट्रपति का रंग प्राप्त करना एक गर्व की बात होती है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रत्येक जवान की कड़ी मेहनत, वीरता और समर्पण का प्रतीक है। नक्सलवाद और नशामुक्ति की दिशा में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी भूमिका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।" गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और समर्पण के कारण यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
2026 नक्सलवाद के खात्मे का वादा
उन्होंने आगे कहा कि .आपने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विश्वास जताया है और हम सभी 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल, 287 नक्सली मारे गए, 1000 से अधिक नक्सली गिरफ्तार हुए और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बहुत बड़ी सफलता हासिल की है।"
बस्तर दौरा है खास
अमित शाह दोपहर ढाई बजे जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेना है। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री का अगला कार्यक्रम शाम 5:15 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस में निर्धारित है, जहां वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान, गृह मंत्री नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास कार्यक्रम को लेकर भी बातचीत करेंगे।
इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री शाह सुरक्षा कैंप में जवानों से मुलाकात करेंगे। रायपुर लौटने के बाद, वे LWE (Left Wing Extremism) की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें नक्सलवाद से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद वे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली लौटेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा खास माना जा रहा है, क्योंकि यह मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लिए किए गए ऐलान के बाद उनका पहला बस्तर दौरा है। इस दौरान बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कई बड़े नक्सली नेता मारे जा चुके हैं। शाह के दौरे के दौरान बस्तर में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए कुछ अहम घोषणाएं की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें 'आप हनुमान हैं', पूछा 'राम और रावण में अंतर', वरुण धवन ने अमित शाह संग किया दिलचस्प संवाद












Click it and Unblock the Notifications