अल्योशा ने जीते राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में जीते दो पदक, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की उभरती युवा तैराक अल्योशा कुंजाम ने सौजन्य मुलाकात की। अल्योशा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रथम बार आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में तैराकी की दो स्पर्धाओं में दो पदक जीते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान अल्योशा ने उन्हें अपनी इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जनजातीय खेल महोत्सव में 50 मीटर फ्री स्टाईल में सिल्वर मेडल और 100 मीटर फ्री स्टाईल में ब्रान्ज मेडल जीते हैं।

cm bhupesh sports

मुख्यमंत्री बघेल ने अल्योशा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्योशा ने अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अल्योशा कुंजाम राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में 9 से 12 जून 2023 तक किया गया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: नंद कुमार साय बने CSIDC के अध्यक्ष, सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+