छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पराजय के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह का क्रोध उजागर, बोले- कुछ ही लोग चला रहे थे सरकार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी है। अपनी हार की समीक्षा कर रही टीम भूपेश बघेल भी कई गुटों में बनती नज़र आ रही है। कांग्रेस के नेताओं के बयानों के ऐसा लग रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब भूपेश कैबिनेट में राजस्व मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल ने हार पर बड़ा बयान दिया है।

जयसिंह अग्रवाल ने चुनाव से पूर्व विधायकों के परफार्मेंस को लेकर तैयार किये गए सर्वे पर भी सवाल उठाया। जयसिंह ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जो जनादेश मिला, सरकार उसकी कद्र नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिल पाया और कुछ लोग ही सरकार चलाते रहे। उन्होंने बड़ी बात कहते हुए कहा कि मंत्रियों का जिले में प्रभाव को कम किया गया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने काम में व्यवधान डाली। अपने निर्वाचन क्षेत्र कोरबा का हाल बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरबा में छांट-छांटकर अधिकारियों की पोस्टिंग की गई थी। कोरबा को एसपी मीणा ने कोरबा को डुबाया और कलेक्टर रानू साहू ने बर्बाद किया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भोजराम पटेल को एक सिपाही चलाता रहा, वहीं उदय किरण ने भ्रष्टाचार के कई रिकार्ड बना दिए। कोयला चोरी और डीजल चोरी को बढ़ावा दिया। अधिकारियों की मनमानी से माहौल बिगड़ा, इससे कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी पैदा हुई। सुनियोजित ढंग से अपराध कराए गए। इससे सरकार की छवि खराब हुई और उन सबका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चलाएगी बुलडोजर, चंदेल बोले भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications