पीएम मोदी की प्रशंसा कर अपनों के ही निशाने पर आए डिप्टी CM सिंहदेव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी से मांगनी पड़ी माफी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएस सिंहदेव को पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करना भारी पड़ गया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठा और सिंहदेव को इस विषय पर माफी मांगनी पड़ी। खबर अनुसार हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सिंहदेव ने अपनी गलती मानीं और आगे से ऐसा नहीं करने का वचन दिया।
अंग्रेजी अखबार द हिंदू के रिपोर्ट अनुसार हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के नाते आमंत्रित किया गया था। सिंहदेव की प्रधानमंत्री की तारीफ करने की शिकायत दिल्ली तक पहुंचने से आलाकमान पहले ही नाराज हो चुका था। इसकी भनक लगते ही डिप्टी सीएम को अपनी गलती का अहसास हुआ।

कार्यसमिति की बैठक में मौजूद एक सदस्य के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे माफी के बाद भी नाराज दिखे। मल्लिकार्जुन ने कहा माफी तो ठीक है। लेकिन डैमेज तो हो ही गया है। डिप्टी सीएम और कांग्रेसी वरिष्ठ नेता होने के नाते आपकी बात को लोगों ने गंभीरता से लेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने अन्य नेताओं को डिप्टी सीएम का उदाहरण देते हुए चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा दूसरे नेता भी इस बात का ध्यान रखें। आपको बताते चलें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा से माफी मांग चुके थे। लेकिन उन्होंने आलाकमान की नाराजगी के बारे में बताया तो उन्होंने दोबारा माफी मांगने की बात रखी।
रायगढ़ में प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि- छत्तीसगढ़ को केंद्र ने बहुत सी सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा था कि हमने हमेशा केंद्र के मार्गदर्शन में काम किया है। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई अनमान नहीं है। हमने जब भी केंद्र सरकार से कोई मदद मांगी है, केंद्र ने कभी इंकार नहीं किया। डिप्टी सीएम के द्वारा की गई इस प्रशंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ताली बजाई थी।
वही एक पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में सिंहदेव ने सिर्फ प्रोटोकॉल का पालन किया है। वे उस कार्यक्रम में पॉलिटिक्स नहीं लाना चाहते थे। कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री हर सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस को कोसते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम सिंहदेव ने सरकारी कार्यक्रम में उनकी आलोचना नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications