Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 19.65% वोटिंग, बलरामपुर में सबसे ज्यादा 24.35% मतदान
Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ में तीन बजे और बाकी 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 19.65% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा बलरामपुर में 24.35% और सबसे कम सक्ती में 13.33% वोटिंग हुई है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 17 नवंबर को वोटिंग हो रही है। 7 नवंबर को पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।
बची सभी 70 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इनमें पाटन, अंबिकापुर और सक्ती विधानसभा समेत कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।
मुंगेली के लोरमी में बूथ नंबर 92 पर भाजपा और जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नेताओं में विवाद हो गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जेसीसीजे नेताओं ने उन्हें गाली दी और मारने के लिए दौड़ाया।
सूचना मिलने पर अरुण साव भी पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर प्रशासनिक अफसरों ने शांत कराया। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता डमी ईवीएम को लेकर बैठे थे। इसके चलते ही विवाद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications