14 साल की लड़की करती थी लड़कों से बातें, पिता बना दरिंदा और फिर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देखने को मिला ,जहां एक पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसे उसका लड़कों से बात करना पसंद नहीं था। मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़, 19 जुलाई। इंसान इतना असहनशील और क्रूर होता जा रहा है कि रिश्तों को लेकर भी संवेदनाये खो चुका है। इस बात का उदहारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देखने को मिला ,जहां एक पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसे उसका लड़कों से बात करना पसंद नहीं था। मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

14 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, क्योंकि वह लड़कों से बात करती थी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ऑनर किलिंग का प्रकरण सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया । पिता ने लड़की को इस कारण मार डाला, क्योंकि उसको अपनी बेटी का लड़कों से बात करना पसंद नहीं था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मर्डर करने के बाद शव को श्मशान घाट के गड्ढे के करीब फेंक दिया और 3 दिन बाद लड़की का शव मिलने की सूचना खुद पुलिस को दी। इस मामले जब पुलिस ने 14 जुलाई को लाश बरामद करके मामले की जांच शुरू की, तब मर्डर का राज खुल गया। यह पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

अर्धनग्न अवस्था में मिला लड़की का शव
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बारे में रायगढ़ के सीएसपी दीपक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कापू थाना के ग्राम कवई जमरगा में एक किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव नदी के किनारे श्मशामघाट में मिला था। पुलिस को अपनी लड़की की पहचान 14 बरस की चम्पा कोरवा के तौर पर हुई।मृतका के पिता ने ही पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी बेटी 11 जुलाई से लापता थी।

बड़ी बहन ने की थी पिता से शिकायत
मामले की जांच के संबंध में जानकारी देते हुए रायगढ़ सीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता शनिराम से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी पिता ने पुलिस का बताया कि मृतिका उसकी 5 संतानों में दूसरे नंबर की थी। वह मना करने के बाद भी अक्सर गांव के लड़कों से बातें करती रहती थी। 11 जुलाई को रथयात्रा पर्व के दिन मृतका की बड़ी बहन ने उसे गांव के श्मशानघाट के पास एक लड़के से बात करते देखा, जिसकी सूचना उसने पिता शनिराम को दी।

हत्यारे पिता ने किया बेटी को ढूंढने के नाटक
अपनी बेटी के अकेले में किसी लड़के के साथ होने की जानकारी मिलते ही गुस्से में पागल होकर शनिराम लाठी लेकर शमशानघाट पहुंचा, जहां मामला भांपकर लड़का भाग खड़ा हुए,लेकिन शनिराम ने क्रोध में बेटी चम्पा को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। अपने अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने लाश को श्मशान घाट के पास गड्ढे में फेंककर लड़की के कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा नदी के किनारे छुपा दिया।
शनिराम ने गांव में बेटी की खोजने का नाटक किया और पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी ।बहरहाल पुलिस में बड़ी सूझबूझ से आरोपी के मुंह से सच उगलवार मामले को हल कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी जेल में हैं।
यह भी पढ़ें लड़की के सीने पर रखा हाथ, बोला तुम्हे लोन दूंगा ! अब नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार












Click it and Unblock the Notifications