लड़की के सीने पर रखा हाथ, बोला तुम्हे लोन दूंगा ! अब नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने एक कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रायपुर निवासी कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने एक कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रायपुर निवासी कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती ने अग्रवाल पर लोन देने के नाम पर अपने कार्यालय में अश्लील हरकत करने और धमकाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि संजीव अग्रवाल फ़िलहाल कांग्रेस में हैं,इससे पहले वह जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता भी रहे हैं।

लड़की से कहा, तुम बहुत अच्छी लगती हो
राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में कांग्रेस नेता और रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के मेंबर संजीव अग्रवाल का एक फाइनेंस ऑफिस है। 3 दिन पूर्व गुढ़ियारी के रहने वाली एक लड़की अपनी सहेली के साथ संजीव अग्रवाल के कार्यालय पहुंची। लड़की का कहना है कि इसी दरमियान जब वह ऋण के संबंध में बातचीत कर रही थी,तभी उसकी सहेली के नंबर पर कॉल आने पर वह केबिन से बाहर निकली। लड़की को कमरे में अकेला पाकर सजीव अग्रवाल ने उसके सीने पर हाथ रखकर कहा कि तुम बहुत अच्छी लगती हो, मैं तुम्हें लोन दिला दूंगा।

कहा , मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं थाना खरीद सकता हूं ।
युवती का आरोप है कि इस घटना से घबराकर उसने खुद को कांग्रेस नेता से छुड़ाया और पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत करने की बात कही, तो कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं थाना खरीद सकता हूं । लड़की का कहना है कि पहले 2 दिन तो पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया,लेकिन गुरूवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नारको परीक्षण देने के लिए भी तैयार हुए नेताजी
खुदपर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल का कहना है कि उनपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण पर पुलिस विभाग और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भी शिकायत की है ।
पुलिस को दिए अपने शिकायती आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ की गई शिकायत झूठी है। आरोप लगाने वाली लड़कियां असत्य बोल रही है। उनका संबंध बीजेपी नेताओं से है। यह पूरा मामला राजनीतिक दुर्भावना से सामने आया है । उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। मामले की सच्चाई को उजागर करने के लिए मैं लाई डिटेक्टर और नारको परीक्षण देने के लिए भी तैयार हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने की वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बंगले से टीवी चोरी, नाराज नेताजी ने कही यह बात !












Click it and Unblock the Notifications