T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले बाबा बागेश्वर, धीरेंद्र शास्त्री क्यों हुए कप्तान रोहित के मुरीद?

T20 World Cup 2024 Final: टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। बाबा बागेश्वर ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट टीम पर ईश्वरीय शक्ति की अद्भुत कृपा बताया है। भारतीय क्रिकेट टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय टीम के कप्तान और सभी खिलाड़ियों की ऊर्जा और उनकी अंतिम क्षणों में दिखाई गई गंभीरता की सराहना की। उन्होंने कप्तान के शांत चरित्र की भी प्रशंसा की और इसे अद्भुत बताया।

Baba Bageshwar spoke on India s victory

उन्होंने यह सफलता भगवान बागेश्वर बालाजी की कृपा और खिलाड़ियों की मेहनत से हासिल हुई मानी। बाबा बागेश्वर ने पूरे देश और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को टी 20 वर्ल्ड कप में विजयी होने पर बधाई दी।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बालाजी बागेश्वर धाम की कृपा और लाड़लो के परिश्रम ने कमाल कर दिखाया है। अंतिम क्षण तक स्थिति गंभीर और सदी हुई थी लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का विश्वास और पूरी टीम का धैर्य काम कर गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर देशवासियों को, पूरी टीम और उनके परिवार को जीत की बहुत बहुत बधाई हो।

ब्रिजटाउन में खेले गए टी-20 फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी 20 विश्व कप जीत लिया। विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में 59 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाए और 'प्लेयर आफ द मैच' रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+