लड़की के घर में घुसकर दादा-चाचा को मारी गोली, पुलिस को बुलाकर फिर खुद को भी उड़ाया; कैमरे में कैद हुई मौत
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर गोलीकांड में नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को हुए गोली कांड के आरोपी भोला अहिरवार ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच कर रही है।

जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराहा गांव में सोमवार को एक गोली कांड हुआ था। इस मामले में भोला अहिरवार नाम के एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में नाबालिग लड़की के दादा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि नाबालिग के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
भोला अहिरवार पर लगभग दो माह पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 76 के तहत कैस दर्ज किया गया था और वह उसी मामले में राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था।
आरोपी भोला अहिरवार ने मंगलवार को पूछी गांव की सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।
भोला ने खुद को मारने से पहले फेसबुक पर लगभग 300 शब्दों की शिकायत करते हुए एक पोस्ट भी की थी। पोस्ट में उसने बताया था कि किस तरह उसे सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने उसे परेशान किया और अपराधी बनाया। इसके साथ ही उसने लिखा था कि वह इसी पहाड़ी पर है पुलिस उससे आकर मिल सकती है।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रिंसिपल के अलावा छतरपुर एसपी आगम जैन दिग सकवार के अलावा सागर रेंज के आईजीबी पहुंच गए। ऊंची पहाड़ी पर हुए इस घटनाक्रम में फिलहाल अभी जांच चल रही है। सब अभी भी पहाड़ी पर हैं और पुलिस घटना स्तर पर मौजूद है|
भोला अहिरवार का पहाड़ी पर खुद को गोली मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुछ सेकंड का है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भोला हर बार ने खुद को कैसे कनपटी पर फायरिंग की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications