Panna: श्री जुगल किशोर मंदिर में राजमाता जबरन गर्भगृह में घुसी, घसीटकर निकाला, गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
पन्ना के विश्व प्रसिद्ध श्री देव जुगल किशोर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पूर्व राजपरिवार की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने जमकर हंगामा किया और आरती होने से रोका। उन्होंने गर्भगृह में घुसकर आरती को उठाकर बुझाने का प्रयास भी किया। पुजारियों और पुलिस तक अभद्रता भी की गई। मंदिर के पुजारियों की शिकायत पर राजमाता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड के पन्ना जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध श्री जुगल किशोरजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पन्ना राजघराने की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने, पुजारी से चंवर छुड़ाई और आरती के लिए मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया। राजमाता ने जैसे ही आरती उठाने और बुझाने का प्रयास कि तो गर्भगृह के अंदर मौजूद पुजारी और बाहर खड़े पुजारियों ने उनसे आरती छीन ली।
इस दौरान धक्का-मुक्की के दौरान जीतेश्वरी देवी गर्भगृह की चौखट पर गिर गईं, जिन्हें बाहर खड़े पुजारियों ने उठाया। इसी दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी भी मौके पर आ गई और मामला शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर हालात ऐसे बने कि पुलिस ने उन्हें धकियाकर मंदिर परिसर से बाहर निकाला। दूसरे दिन जब वे दोबारा मंदिर जाने का प्रयास कर रहीं थी, उस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शाम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने जमानत याचिक निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया।
Recommended Video
पुजारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है
पूर्व राजघराने की राजमाता जीतेश्वरी देवी द्वारा जन्माष्टमी के मौके पर किए गए हंगामें के बाद मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं में खासा रोष है। मंदिर के पुजारियों की शिकायत पर पुलिस ने राजेश्वरी देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ भी की बदसलूकी
बुंदेलखंड सहित मध्य प्रदेश में भी आस्था का केंद्र भगवान श्री जुगल किशोरजी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के दौरान 7-8 सितंबर की मध्य रात्रि में पन्ना के पूर्व राज परिवार की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ भी उनके द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।
एफआईआर के बाद दोपहर में राजेश्वरी देवी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंदिर कमेटी के सदस्यों की शिकायत व वीडियो सामने आने के बाद पूर्व राजघराने की राजेश्वरी देवी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया हैं। सभी पक्षों के बयानों के बाद राजेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications