MP election 2023: ‘आप' की भी फ्री वाली गारंटी, छतरपुर में बरसे पंजाब सीएम भगवंत मान, वो पकड़ा देते हैं 'लॉलीपॉप

MP election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हैं। कई महत्वपूर्ण सीटों पर 'आप' ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। उनके पक्ष में प्रचार के लिए सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने मोर्चा संभाला हैं। सीएम भगवंत मान छतरपुर पहुंचे।

जनता के बीच रोड शो करते हुए भगवंत मान ने पार्टी की जीत का दम भरा। उन्होंने पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के बारे में बताया। कहा कि हमारे केजरीवाल जनता के लिए बिजली फ्री दे रहे है। इसके साथ ही अनेक योजनाएं चला रहे है, जिन्हें जनता लगातार पसंद भी कर रही है।

अब बारी एमपी की है जहाँ की जनता परिवर्तन चाह रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना रही है। साथ ही पंजाब के सीएम ने जनता के बीच कहा कि ये भाजपा-कांग्रेस चार साल तो जनता को लूटते हैं और आखिरी एक साल में लॉलीपॉप देकर चले जाते हैं। मगर इस बार इन लोगो की बातों में मत आना।

MP-election-2023-Punjab-CM-Bhagwant-Mann-in-Chhatarpur

व्यंग्य करते हुए भगवंत मान बोले जब बजने लगी खतरे की घंटिया तो एमपी में दूसरों को याद आ गई केजरीवाल की गारंटिया। अब पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली का बिल जीरो आता है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने मान ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की जनता भ्रष्टाचार की चक्की में पीस रही है। इस प्रदेश में व्यापम जैसे घोटाले हुए और अगर जनता बदल भी दे तो MLA खरीद कर फिर सरकार बना लेते हैं। 'आप' ने छतरपुर से भागीरथ पटेल को उम्मीदवार बनाया हैं। रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी। भगवंत मान ने पब्लिक से वादा किया कि उनके प्रत्याशी जीतने पर क्षेत्र में सिर्फ वही होगा जो जनता चाहेगी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+