Panna News: भगवान जगन्नाथ स्वामी भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा बीमार, 15 दिन तक खास औषधियों से चलेगा इलाज
पन्ना में भगवान जगन्नाथ जी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान हैं। पुरी की तर्ज पर मंदिरों की नगरी पन्ना में भगवान जगन्नाथ स्वामी जी रथयात्रा का कार्यक्रम डेढ़ सौ वर्षों से ज्यादा समय से होता चला आ रहा है।

Jagannath Swami Mandir Panna MP: मध्यप्रदेश के पन्ना में जगन्नाथ जी, उनके भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा बीमार पड़ गए हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार अब वो 15 दिन तक भगवान आराम करेंगे। भगवान को लू लगने के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। केवल पुजारी और वैद्यजी को ही उपचार हेतु सुबह-शाम भगवान तक पहुंचने की इजाजत है।
पुरानी राजशाही परंपरा के अनुसार आज स्नान यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गर्भ ग्रह में प्रवेश के दौरान भगवान को लू लगने से भगवान का स्वास्थ्य खराब हो जाने से अब 15 दिन तक प्रवेश बंद रहेंगा और भक्तों को दर्शन नहीं मिलेगा।
बुंदेलखंड क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक पन्ना जिले की जगदीश स्वामी मंदिर का निर्माण आज से लगभग डेढ़ सौ साल पूर्व तत्कालीन पन्ना नरेश महाराजा किशोर सिंह द्वारा कराया गया था और पुरी से लाकर भगवान जगन्नाथ जी को विराजमान किया गया था और सभी परंपराएं आज भी राजशाही जमाने से उसी तरह किया जा रहा है। आज भगवान जगन्नाथ स्वामी का विशेष अभिषेक कर स्नान यात्रा कार्यक्रम किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और इस दौरान भगवान को लू लगने से भगवान का स्वास्थ्य खराब हो गया। भक्तों की परंपरा बहुत प्राचीन है और जो घट लुटाए जाते हैं उनको घर में रखने से समृद्धि आती है
भक्त इस स्नान यात्रा में काफी तादाद में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए महिलाओं ने कहा कि भगवान के दर्शन नहीं होंगे इससे मन दुखी है पर जो राजशाही जमाने की परंपराएं भगवान का विशेष अभिषेक मन में भक्ति पैदा करता है और इस मंदिर में जो भी मनौती मांगी जाती है पूर्ण होती है।
बताते चलें कि बुंदेलखंड की शान इस जगन्नाथ स्वामी मंदिर की सभी परंपराएं पूरी की तर्ज पर मनाई जाती है। जब भगवान ठीक होंगे तब राजसी अंदाज़ के साथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर-दूर से भक्त शामिल होते हैं आज नगर की बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications