तेंदुए ने बकरी पर अटैक किया तो किसान ने झोपड़े में कैद कर लिया, सुबह हो सका रेस्क्यू

पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में पालतू मवेशियों का गोश्त खाने वाला एक खुंखार तेंदुआ पकड़ में आया है। बीती रात बकरी के शिकार के लालच में तेंदुआ एक किसान के झोपड़े में घुस गया। जानकारी लगने पर किसान और गांव वालों ने उसे झोपड़े में ही कैद कर लिया। सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने उसका सफल रेस्क्यू कर गांव वालों को तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाई।

panna:बकरी के लालच में झोपड़े में घुस गया तेंदुआ, गांव वालों ने झोपड़े में कैद कर लिया
पन्ना टाइगर रिजर्व वन परीक्षेत्र धरमपुर अंतर्गत आने वाले इचोलिया गांव में करीब 15 दिन से लोग एक तेंदुए के आतंक से परेशान थे। वह रात के अंधेरे में मवेशियों को शिकार बना रहा था। लोगों को अपने बच्चों की चिंता भी सता रही थी। बीती रात तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में किसान महेंद्र सिंह के कच्चे मकान घुस गया था। शोर सुनकर किसान ने देखा तो तेंदुआ बकरी के गोश्त की दावत कर रहा था। उसने झोपड़ी का दरबाजा बंद कर शोर मचाया और गांव वालों ने उसके झोपड़ी को घेर लिया। रात भर गांव वाले पहरेदारी करते रहे।

पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
सुबह वन विभाग को सूचना दी गई और पन्ना टाइगर रिजर्व से पिंजरा व ट्रैंकुलाइज टीम गांव में पहुंची थी। मौके पर काफी भीड़ भी लगी थी। टीम के डॉक्टर ने बड़ी सफाई से डॉट इंजेक्शन के माध्यम से तेंदुए को बेहोश किया और बाद में उसे उठाकर पिंजरे में बंद कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने ले गए।

15 दिन में कई शिकार किए, एमपी-यूपी का सीमावर्ती गांव है
वन परिक्षेत्राधिकारी धरमपुर नरेश ककोड़िया ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इचोलिया गांव उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। आज सुबह लगभग 4 बजे जैसे ही हमें जानकारी मिली, हम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जिस कच्चे घर में तेंदुआ घुसा हुआ है वहां बकरियां एक कमरे में बंधी हुई थीं, इनकी गंध से तेंदुआ यहां पर आया होगा। रेस्क्यू टीम के आने पर तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+