Vande Bharat: खजुराहो दिल्ली वंदे भारत की वजह से बदला दो ट्रेनों का समय, जानिए क्यों महंगा होगा रफ्तार का सफर

Vande Bharat Express Train in MP: मध्य प्रदेश के खजुराहो से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन की वजह से दो ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। इनमें खजुराहो झांसी मेमू और खजुराहो- ललितपुर स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं।

बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन का कल यानी शुक्रवार से खजुराहो हजरत निजामुद्दीन के बीच नियमित संचालन किया जाएगा। हालांकि सुखद सुविधाजनक और रफ्तार का सफर सम्मान ट्रेन की अपेक्षा महंगा होगा। लेकिन आधुनिक सुविधाएं पूरा पैसा वसूल कराएंगी।

Khajuraho Delhi Vande Bharat

वंदे भारत ट्रेन के चेयरकर का किराया गीता जयंती (खजुराहो कुरुक्षेत्र) एक्सप्रेस के सेकंड क्लास एसी से भी अधिक होगा। गीता जयंती एक्सप्रेस में छतरपुर से हसरत निजामुद्दीन तक सेकंड एसी का किराया 1380 रुपए लगता है। जबकि वंदे भारत में छतरपुर से निजामुद्दीन तक चेयरकार का टिकट 1570 रुपए का मिलेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि गीता जयंती की अपेक्षा वंदे भारत में समय 6 घंटे काम लगेगा। इसलिए वंदे भारत का सफर घाटे का सौदा नहीं कहा जा सकता। इतना ही नहीं आधुनिक तकनीकी से लैस स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन मुसाफिरों को हर पल अपडेट रखेगी ट्रेन के प्रत्येक कोच में लाइव लोकेशन, रियल टाइम स्पीड, नेक्स्ट स्टॉपेज की दूरी और समय सहित आदि महत्वपूर्ण जानकारी नियमित डिस्प्ले होगी।

खजुराहो-झांसी मेमू और ललितपुर पैसेंजर का समय बदलाव

22469/22470 हजरत निजामुद्दीन खजुराहो वंदे भारत की शुरुआत के कारण खजुराहो झांसी मेमू और खजुराहो ललितपुर पैसेंजर के समय में 15 मार्च से परिवर्तन किया गया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खजुराहो (04119) मेमू स्पेशल का कुछ स्टेशनों पर समय परिवर्तन किया गया है।

जिसके अनुसार झांसी से खजुराहो आने वाली में मेमू ललितपुर में 17.40 बजे आकर 17:50 बजे रवाना होगी। इसी तरह बिरारी 18.03-18.04 उदयपुर 18.17-1818 दरियागंज 21.00-21.02 और खजुराहो पहुंचने का समय 10.10 मिनट नियमित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+