'तुम्हारा रंग काला है...', शादी के 4 महीने बाद पति ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला का कहना है कि उसका रंग काला है इसलिए उसके पति ने छोड़ दिया है।

यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को शादी के चार माह बाद यह कहते हुए छोड़ दिया कि उसकी पत्नी काली है और अब वह उसके साथ नहीं रह सकता। पति के साथ रहने से इनकार के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

leaving black wife chhatarpur news

अनोखा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम गांव का है। यहां रहने वाली पूजा अहिरवार की शादी 4 महीने पहले मनकारी गांव में रहने वाले रोहित अहिरवार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। पूजा अहिरवार का कहना है कि शादी में उनके पिता ने हैसियत से ज्यादा दान-दहेज देते हुए शादी में सात लाख रुपए खर्च हुए थे।

पीड़िता के मुताबिक पिता ने दहेज में नगदी के अलावा 1 लाख रुपए की मोटरसाइकिल भी दी थी। पीड़िता पूजा अहिरवार का कहना है कि शादी के कुछ दिनो तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद रोहित उसके चहरे के रंग को लेकर लगातार ताने मारने लगा। यह कहते हुए उसने महिला के साथ रहने से मना कर दिया कि वह काली है और अब वह उसके साथ नहीं रह सकता।

पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता ने रिश्तेदारों और समाज के अन्य लोगों को जोड़कर एक सामाजिक पंचायत बुलाई थी। इस पंचायत में रोहित आया और उसे कला कहते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए वहीं छोड़कर चला गया।

इस घटना पर पूजा की मां गीता अहिरवार का कहना है जब उसने अपनी बेटी के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया तो उसके साथ उसके दामाद रोहित ने डंडे से मारपीट कर दी जिससे उसके सिर और आंख में चोटें आई है।

इस मामले पर महाराजपुर थाना प्रभारी सुरभि शर्मा का कहना है कि परिवार के लोग थाने में आए थे। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां के साथ हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज कर ली गई है अगर लड़की शिकायत कराना चाहती है थाने आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+