Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में गड़ा धन निकालने गए थे आधा दर्जन लोग, बीटगार्ड के ऊपर हो गई तगड़ी करवाई

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना के टाइगर रिजर्व में करीब 7-8 लोग गड़ा धन खोजने के लिए मेटल डिटेक्टर के साथ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में घुसने पर बड़ी कार्यवाही हुई है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में गड़ा धन खोदने लाईब डिडेक्टर मशीन मामले में पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र मंडल के वनरक्षक बीट गार्ड मनौर पूरनलाल कुशवाहा को वन प्राणियों की सुरक्षा तथा शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Money minted in Panna Tiger Reserve (1)

निलंबन काल में इनका मुख्यालय परिक्षेत्र कार्यालय पन्ना गंगाऊ अभ्यारण रहेगा एवं निलंबन अवधि में इनको नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

बताते चले कि गरीब एक सप्ताह पहले पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंध कोर क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों के द्वारा लाईव डिडेक्टर मशीन के साथ गड़ा धन खोदने के लिए गए हुए थे जिस पर वन विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त कार्यवाही की बाद से पन्ना टाइगर रिजर्व में हड़कंप मच गया था इसके बाद आज पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक द्वारा कार्यवाही की गई और वनरक्षक पूरनलाल कुशवाहा को निलंबित किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है। जांच में जिन लोगों की भी लापरवाही सामने आएगी उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+