MP News: सेना की तर्ज पर पुलिस को मिली वेलफेयर कैंटीन की सौगात, सस्ती दरों पर खरीद सकेंगे सामान
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस को सेना की तर्ज पर पुलिस वेलफेयर कैंटीन की सौगात मिली है। जिसमें बाजार के मुकाबले 20 प्रतिशत कम रेट जरूरत का सामान पुलिसकर्मियों को उपलब्ध हो जाएगा।
गुरुवार को कैंटीन का उद्घाटन छतरपुर रेंज के डीआईजी शाक्यवार ने किया। डीआईजी ने बताया कि इस कैंटीन से सामान खरीदने के लिए पुलिसकर्मियों के कार्ड बनाए जाएंगे। इस कैंटीन में जरूरत का सभी सामान पुलिसकर्मियों को उपलब्ध हो जाएगा, जो बाजार के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेगा।

शहर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस वेलफेयर कैंटीन है। जिसमें अब जिला पुलिस बल को गृहस्थी का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। कैंटीन का उद्घाटन आज दोपहर एक बजे छतरपुर रेंज के डीआईजी ललित शाक्यवार एवं छतरपुर एसपी अमित सांघी ने पूरे विधि-विधान से किया इस।
अवसर पर डीआईजी छतरपुर ललित शाक्यवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कर्मचारियों को इस कैंटीन के माध्यम से सस्ती दर पर दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री प्रदाय की जाएगी। वह भी बाजार रेंट से 15-20 प्रतिशत कम दर पर।
वही इस अवसर पर एसपी अमित सांघी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोनसेप्ट पुलिस के लिए अभी नया है। आम तौर पर यह सुविधा सेना पैरामिलिट्री फोर्स में उपलब्ध रहती है। लेकिन अब यह कैंटीन की सुविधा पुलिस परिवार को भी उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंटीन का संचालन सही तरीके से हो यह सुनिश्चित किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि यह वेलफेयर कैंटीन है। इसमें जो भी प्रोफिट होगा वह भी वेलफेयर में खर्च होगा कुल मिलाकर छतरपुर पुलिस लाइन में पुलिस वेलफेयर सी.पी.सी.कैंटीन के खुलने से पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications