MP News: प्रेमी की आत्महत्या से दुखी थी प्रेमिका, दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर नदी में लगा दी छलांग

Chhatarpur News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। यहां कुछ पहले पुलिस के सामने आत्महत्या करने वाले भोला अहिरवार की कथित प्रेमिका ने भी जबलपुर के भेड़ाघाट में खुदकुशी कर ली है।

मृतक के पास से एक सुसाइ़ड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें भोला अहिरवार से प्रेम की बात लिखी है। उसने खुद को जिम्मेदार बताते हुए लिखा कि भोला अहिरवार के परिवार को परेशान ना किया जाए।

16 commits suicide after doing make up Chhatarpur

बता दें कि मृतक भोला अहिरवार ने 8 अक्टूबर को पुलिस के सामने आत्महत्या कर ली थी। उस पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज था।

जिले के मोरहा गांव में 10 दिन पहले दुष्कर्म के मामले में आरोपी भोला ने नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों को गोली मार दी थी। जिसमें पीड़िता के दादा की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

वहीं उसकी तलाश करते हुए पुलिस पहाड़ी पर पहुंची, जहां वह छुपा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने आत्महत्या कर ली थी। भोला अहिरवार की कथित प्रेमिका ने भी जबलपुर के भेड़ाघाट में आत्महत्या करली है। जबलपुर पुलिस ने इस मामले की जानकारी शुक्रवार को छतरपुर पुलिस को दी है।

बता दें कि, कथित प्रेमिका के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें भोला अहिरवार से प्रेम प्रसंग का जिक्र लिखा हुआ है।

दरअसल, भोला की मौत की जानकारी लगते ही युवती घर से गुमशुदा हो गई थी। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थी। इधर युवती ने छतरपुर से 350 किलोमीटर दूर भेड़ाघाट पहुंच कर सुहागन की तरह श्रृंगार कर आत्महत्या कर ली है।

जबलपुर पुलिस को एक दिन बाद 10 किमी नीचे की ओर शाहपुरा क्षेत्र में शव मिला तो पुलिस हैरान रह गई थी। जांच पड़ताल में शिनाख्त हुई की मृतिका छतरपुर की निवासी है। जबलपुर पुलिस ने छतरपुर पुलिस को सूचना दी और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने जानकारी दी है कि पुलिस टीम जबलपुर पहुंची है‌‌। मर्ग वहीं कायम हुआ है। मर्ग डायरी आने के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+