MP News: प्रदेश अध्यक्ष ने छतरपुर में घर-घर जाकर 'लाडली बहना योजना' की पात्र बहनों को सौंपे स्वीकृति पत्र
VD शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से प्रदेश की बड़ी आबादी महिला वोट बैंक को प्रभावित करने वाली 'लाडली बहना योजना' का बीजेपी संगठन जमकर प्रचार प्रसार कर रहा है। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर छतरपुर में घर -घर जाकर 'लाडली बहना योजना' की पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
शुक्रवार को सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 35 में लाडली बहना योजना की पात्र बहनों के घर-घर पहुंचकर स्वीकृति पत्र बांटने का काम किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।
वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी द्वारा पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख बहनों को स्वीकृति पत्र देने का ऐतिहासिक अभियान हाथ में लिया है। इस योजना की पात्र बहनों को आज उनके घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र वितरित किए हैं। एक विकलांग बहन को भी उनके घर जाकर स्वीकृति पत्र दिया है। इन सभी बहनों के खातों में 10 तारीख से 1000 रूपए प्रतिमाह डाले जाएंगे। VD शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले 8 दिनों में घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र बांटें एवं बहनों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने छतरपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 35 के लाडली बहना योजना की पात्र बहनें राजाबाई रैकवार, सुलेखा सेन, भावना रैकवार, शीला पाठक, रामदेवी चौरसिया, रानी तिवारी, जानकी रजक, लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा, मीरा तिवारी के घर पहुंचकर स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, अरविन्द पटेरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications