बागेश्वरधाम में दर्शन करने पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
Bageshwardham News: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वरधाम में पांच दिवसीय श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बीते रोज यहां पर प्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में भगवान बालाजी सरकार हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-पाठ किया। वे काफी देर तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने गृहमंत्री मिश्रा को बालाजी सरकार का पिछौरा आशीर्वाद स्वरुप गले में पहनाया।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा मंदिर में बाला जी दरबार में पूजा-पाठ करने के बाद परिसर में स्थित पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को शॉल, पिछौरा, नारियल भेंट किया। गुरू स्वरूप में उनका सम्मान पूजन किया। इसके बाद कुछ देर तक दोनों के बीच चर्चा होती रही।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर मंदिर परिसर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर बागेश्वरधाम भगवान बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन करने सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर संश्री पूज्य धीरेंद्र शास्त्रीजी महाराज से सौजन्य भेंट कर उनका आशीष प्राप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications