Khajuraho में बोले मंत्री प्रहलाद पटेल, PM Modi विदेशों से पुरातत्व धरोहर वापस ला रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों से पुरातत्व महत्व की चोरी गईं अनेक मूर्तियों को वापस लाए हैं। अब तो दिल्ली का पुराना किला मूर्तियों से भर गया है। जब भी पीएम मोदी विदेश जाते हैं तो पूछते हैं कि कहीं मंदिरों या अन्य कला के अवशेष तो वापस नहीं आना हैं। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने खजुराहो में कही। वे यहां पर आल इंडिया आर्कियोलॉजिकल सर्विस एसोसिएशन के 60 वें स्थापना दिवस कार्यकम को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुरातत्व विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी जो पुस्तकों से ज्यादा पत्थरों को पढ़ने में विश्वास रखते हैं, उनका सतत संगठन स्वयं के हित के लिए नहीं बल्कि हमारी विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए काम करता है। इस बात के लिए गर्व महसूस करता हूं कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे दुनिया से जितने भी हमारे पुरावशेष चोरी गए थे, वह वापस आ रहे हैं।
AIASA ने 800 कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित
AIASA की केंद्रीय कार्यकारिणी ने बैठक के दौरान 800 कर्मचारियों को नियमित कराने का प्रस्ताव पारित किया हैं साथ ही 1300 कैजुअल लेबर को विभाग की 130 योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने का भी प्रस्ताव पारित किया है।
यह अतिथि रहे मौजूद
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, डॉ. भुवन विक्रम, डॉ. मनोज कुमार कुर्मी, डॉ. शिवाकांत बाजपेयी, भास्कर प्रसाद वर्मा, पी बालकृष्ण रेड्डी, राजेश जोहरी, अरुण अवस्थी, विजय बहादुर, घासीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में भारतीय पुरातत्व सेवा संघ के मेंबर मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications