चेन्नई एयरपोर्ट को PM मोदी की सौगात, नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटन

Chennai Airport: पीएम मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट पर नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया है।

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। शनिवार सुबह उन्होंने तेलंगाना को वंदे भारत भारत ट्रेन की सौगात दी। इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने टर्मिनल भवन की प्रदर्शनियों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन भी मौजूद रहे।

चेन्नई आने से पहले पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अत्याधुनिक इमारत कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। नया टर्मिनल भवन चेन्नई एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के दूसरे चरण का हिस्सा है।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज चेन्नई के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। चेन्नई भारत की क्षमता को दर्शाता है। चेन्नई एयरपोर्ट की क्षमता आज 50% तक बढ़ जाएगी। यह चेन्नई को साउथ इंडिया को ही नहीं पूरे इंडिया का गेट-वे बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है।

Recommended Video

    एमपी की पहली वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का शुभारंभ,PM नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    पीएम मोदी ने इसके बाद चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया।

    जहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मठ का मैं बहुत सम्मान करता हूं। इस मठ ने मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामकृष्ण मठ चेन्नई में 125वीं वर्षगांठ मना रहा है। ये मुझे खुशी का एक और कारण देता है। मैं तमिल भाषा, संस्कृति और चेन्नई के माहौल से प्यार करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+