चेन्नई में भाजपा कार्यालय में देर रात फेंका गया पेट्रोल बम
चेन्नई, 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला हुआ है। भाजपा नेता कराते थाइगराज ने बताया कि हमारे ऑफिस में देर रात 1.30 बजे पेट्रोल बम फेंका गया। इसी तरह की घटना 15 दिन पहले भी हुई थी। इस हमले में डीएमके की भूमिका है। हम इस घटना में तमिलनाडु सरकार की भूमिका की निंदा करते हैं। हमने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है। भाजपा काडर इस तरह की चीजों से डरता नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल बम फेंकने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, यह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेंका है।













Click it and Unblock the Notifications